अखिल भारतीय महा सभा सेवा ट्रस्ट के द्वारा जगह जगह मास्क वितरण
लालगंज आजमगढ़ अखिल भारतीय महा सभा सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर के नेतृत्व में जगह जगह लोगों में मास्क वितरण किया गया। जिसमें थाना मेहनाजपुर ,थाना तरवां थाना के आस पास के क्षेत्रों में व पल्हना चौकी पल्हना बाजार, भरथीपुर सहित आदि स्थानों पर निशुल्क मास्क वितरण|किया गया । मास्क वितरण के दौरान संतोष राजभर ने लोगों को बताया कि कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क लगाना जरूरी है और 2 गज की दूरी भी अति आवश्यक है इसी बचाव से हम और आप सुरक्षित रह सकते । इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष राजभर, कोषाध्यक्ष सतीश पांडेय, राजनयिक मंच के अध्यक्ष डॉ रामदुलार, गाजीपुर जिला प्रभारी विवेक राजभर, आजमगढ़ जिला प्रभारी पंकज कुमार भारती, बाबा पंकज मिश्र व ट्रस्ट के पदाधिकारीगण मास्क वितरण में उपस्थित रहे।
























































Leave a comment