Latest News / ताज़ातरीन खबरें
वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने गए मजदूर की करेन्ट लगने से मौत
आजमगढ़ रानी की सराय थाना क्षेत्र के भगहा गांव में सोमवार को सुबह वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगा रहे हैं मजदूर की करंट से झुलस कर मौत हो गई। मजदूर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
रानी की सराय थाना क्षेत्र के रुदरी गांव निवासी राजेश राम (30) पुत्र यमुना टेंट व लाइट का काम करता है। सोमवार को क्षेत्र के भगहा गांव मे एक शादी समारोह में टेंट लगा रहा था। इसी दौरान बिजली का एक तार टूट कर नीचे गिर गया। राजेश टूटकर गिरे तार को हटाने लगा। तार में उतर रहे करेंट की चपेट मे आ जाने से वह झुलस गया। आनन फानन मे लोग उसे उपचार के लिए ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।मौत की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
























































Leave a comment