#मऊ:आपदा में जन सेवा नही, बार बालाओं संग ठुमका लगा नोटो की बौछार कर रहा यह भाजपा नेता, वीडियो वायरल
मऊ : कोरोना के आपदा काल में चारों तरफ जनता अपने जनप्रतिनिधियों को सहायता के लिए खोज रही है, लेकिन दूर दूर तक नहीं मिल रहे हैं। लेकिन यह नेता अपने रंगबाजी में मस्त हैं उन्हें वहां कोरोना का कोई डर नहीं है न सोशल डिस्टेंसिग और न चेहरे पर मास्क, ऐसा ही नजारा मऊ जनपद के भाजपा नेताओं का है। यहां पर जिले का दिग्गज भाजपा नेता आलोक जायसवाल जनता की सेवा करने के बजाय बार बालाओं संग ठुमका लगा रहे हैं। जनता की सेवा के लिए कोई समय नही, लेकिन बगैर सोशल डिस्टेंस का पालन किए बिना मास्क लगा है। वह पूरे भीड़ में नोटो की गड्डियां लुटा रहे हैं, लेकिन इन नेताजी को जनता की सेवा के लिए न समय है ना पैसा आलोक जायसवाल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि,ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
बाइट-आलोक जसवाल (बीजेपी नेता)
























































Leave a comment