Latest News / ताज़ातरीन खबरें
ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु आनलाईन पंजीकरण करने के लिए निर्देश : जिलाधिकारी आज़मगढ़
आजमगढ़ जिला मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों के वैक्सीनेशन हेतु आनलाईन पंजीकरण करने के लिए सीएससी 3.0 के अन्तर्गत संचालित जनसेवा केन्द्रों का प्रयोग किये जाने हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन में जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में सीएससी 3.0 के अन्तर्गत संचालित समस्त जनसेवा केन्द्र खोलने की अनुमति इस शर्त के साथ प्रदान कि जाती है कि वह प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुये दिव्यांग व्यक्तियों, श्रमिकों व ग्रामीण व्यक्तियों का वैक्सीनेशन हेतु निःशुल्क आनलाईन पंजीकरण (www.cowin.gov.in) पर कराना सुनिश्चित करेंगें।
























































Leave a comment