Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सो रहे भाई, बहन ,बुआ को सगे भाई ने मारपीट कर किया घायल : फूलपुर
फूलपुर। सो रहे भाई, बहन ,बुआ को सगे भाई ने मारपीट कर किया घायल। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कतरानूरपुर निवासी पिंटू चौहान पुत्र रामसमुझ की शादी सोमवार को थी बारात बिन दुल्हन ही वापस आई थी दुल्हन के विदाई का दिन अन्य दिन रखा गया है। इसी बीच मंगलवार को बारात वापसी पर रात में घर पर थक कर सोए दूल्हा उसकी बहन व बुआ को सगे भाई ने पत्नी व बेटे संग मिल कर मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में दूल्हा पिंटू की तरफ से अपने भाई विपिन पुत्र रामसमुझ के खिलाफ थाने में तहरीर दी दी गई है। फ़िलहाल सगे भाई का इस तरह का व्यवहार क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
























































Leave a comment