जयपुर में वीकेंड कर्फ्यू पर सूनी रही सड़कें : जयपुर
जयपुर में वीकेंड कर्फ्यू पर सूनी रही सड़कें, शहर में गाने गुनगुनाकर कोरोना से जागरुक कर रही है ट्रैफिक पुलिस| जयपुर
रामगंज बाजार में एक गली में बेरिकेडिंट लगाकर रास्ता बंद किया गया है ताकि वाहन चालक बाहर सड़कों पर नहीं आए। यहां पुलिसकर्मी भी बैठा रखे है
प्रदेश की राजधानी जयपुर में लॉकडाउन का शनिवार को 12 वां दिन है। यहां लॉकडाउन का असर भी देखने में सामने आया है। अब कोरोना संक्रमण केस कम होने लगे है। अब संक्रमित मरीजों की तुलना में रिकवर मरीज दुगने होने लगे है। पिछले करीब 36 दिनों बाद पॉजिटिव केस 1300 से कम आए। इस बीच शनिवार को वीकेंड कर्फ्यू पर शहर में बाजार पूरी तरह से बंद रहे। इससे लोगों की सड़कों पर आवाजाही काफी कम रही और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
शहर में पुलिस की नाकाबंदी जारी है। एक तरफ यातायात पुलिस सड़कों पर बेवजह वाहन दौड़ाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी तरफ गाने गुनगुना कर कोरोना महामारी से बचाव का संदेश भी दे रही है। कोरोना महामारी में अब तक करीब 3.50 लाख वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हो चुकी है। इनसे करीब साढ़े चार करोड़ रुपए जुर्माना राशि वसूली गई है।
कोरोना महामारी से बचाव के लिए पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमचंद झोटवाड़ा रोड पर गाने गुनगुनाकर जागरुक कर रहे है
कोरोना महामारी से बचाव के लिए पुलिस इंस्पेक्टर प्रेमचंद झोटवाड़ा रोड पर गाने गुनगुनाकर जागरुक कर रहे है
राजस्थान में 31 मई तक बढ़ाई जाएगी लॉकडाउन की अवधि
राजस्थान में मौजूदा लॉकडाउन की पाबंदियों को आगे भी जारी रहेगी। गहलोत सरकार ने लॉकडाउन की अवधि को 31 मई तक के लिए बढ़ाने की तैयारी कर ली है। हेल्थ एक्सपर्ट्स ने लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी है। कोरोना लॉकडाउन की पाबंदियों को जारी रखने के साथ ही अनलॉक शुरू करने पर विचार के लिए आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज डेढ़ बजे कैबिनेट की वर्चुअल बैठक बुलाई है।
आदर्श नगर में सूनी पड़ी सड़क
वीकेंड को छोड़ अन्य दिनों सुबह 11 बजे तक रहती है सड़कों पर भीड़
आपको बता दें कि लॉकडाउन के दौरान प्रदेश में सुबह 11 बजे तक खाने पीने की वस्तुओं सहित कई अन्य सेक्टर्स में छूट दे रखी है। ऐसे में जयपुर शहर के कई बाजारों में सुबह 11 बजे तक सड़कों पर शहरवासी काफी ज्यादा निकलने लगे है। पुलिस भले ही कोशिश करे लेकिन सुबह तक भीड़ देखकर बिल्कुल नहीं लगता है कि लॉकडाउन की पालना की जा रही है।
























































Leave a comment