Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गांव में सफाई तथा दवाओं के वितरण का निरीक्षण किया जिला पंचायत राज अधिकारी

आजमगढ़ जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में जिला पंचायत राज अधिकारी लालजी दूबे द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों मे कोरोना कर्फ्यू के दौरान कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत कोविड-19 नियंत्रण अभियान/विशेष अभियान के अंतर्गत साफ-सफाई एवं सेनेटाइजेशन कराया जा रहा है।
इसी क्रम में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गद्दोपुर मलगांव, विकासखंड मिर्जापुर के ग्राम पंचायत नियाउज के एएनएम सेंटर एवं पंचायत भवन तथा आस पास की साफ-सफाई एवं दवा का छिड़काव सफाईकर्मी द्वारा किया गया।
इसी के साथ ही विकास खंड पल्हनी के बयासी ग्राम के कन्टेनमेंट जोन मे चल रहे साफ सफाई तथा दवाओं के वितरण का निरीक्षण जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा किया गयाl साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं आस पास की सफाई का निरीक्षण भी किया गयाl
शासन के निर्देशानुसार जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर समस्त विकास खंडों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का तथा आसपास के एरिया की साफ सफाई किया गया। यह कार्य शानिवार एवं रविवार को किया जाना हैl


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh