Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दिवंगत शिक्षकों के घर संवेदना व्यक्त करने पहुंचे पूर्व विधायक श्याम बहादुर : फूलपुर
फूलपुर आजमगढ़ : फूलपुर पवई से पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर क्षेत्र के उन शिक्षकों एवं कर्मचारियों के परिवार से मिले और संवेदना व्यक्त किए जो पंचायत चुनाव ड्यूटी के समय कोरोना संक्रमित हुए और अपनी जान गवा बैठे ।दिवंगत शिक्षकों में मुख्य रूप से प्राइमरी पाठशाला मिश्रौली के अध्यापक अरविंद कुमार पांडे ,बूढ़ापुर बदल से शिक्षामित्र आशा यादव ,प्राइमरी विद्यालय रामापुर के अध्यापक अजीत कुमार सिंह आदि लोगों के यहां पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह यादव ने जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया और परिवार को दुख की इस घड़ी में ईश्वर से सहनशक्ति देने की अपेक्षा भी की।
























































Leave a comment