Latest News / ताज़ातरीन खबरें
टाउते तूफान के चलते ईंट भट्ठों को भारी नुकसान : फूलपुर
फूलपुर। टाउते तूफान के चलते तहसील क्षेत्र व आस पास के क्षेत्र में 4 दिन से लगातार हुए हल्की व तेज़ बारिश के चलते समस्त ईंट भट्ठों को भारी नुकसान हुआ है। बारिश के चलते जहां कच्चे ईंट पूरी तरह से कीचड़ में तब्दील हो गए वहीं कई ईंट भट्ठे की आग चिमनी तक बुझ गई। जिससे लाखों रुपए के नुकसान से ईंट भट्ठा संचालक काफ़ी दिक़्क़तों से सामना कर रहे। अताईपुर, चमावां, दुर्वासा, खुरासों, पवई, माहुल, दीदारगंज बिलारमऊ सहित आस पास के ईंट भट्ठों को काफ़ी नुकसान पहुंचा है। बेमौसम बारिश आफ़त बन कर इस कदर बरसी कि लाखों करोड़ों ईंट अब मिट्टी व कीचड़ के रूप में नज़र आ रहे।
























































Leave a comment