Latest News / ताज़ातरीन खबरें
सांसद ने किया प्रधानंमंत्री मुफ्त खाद्यान्न योजना का शुभारंभ - प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 2 माह तक मुफ्त खाद्यान्न वितरण की योजना का शुभारंभ आज प्रतापगढ़ सांसद संगम लाल गुप्ता ने सदर विकास खंड के बड़नपुर ग्राम सभा में किया। सांसद ने कहा कि कोरोना महामारी के इस दौर में प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में है कि गाँव में कोई गरीब भूखा न रहने पाए इसलिए सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को फिर से प्रारंभ किया है। इस मौके पर जिला पूर्ति अधिकारी रीना कुमारी, पूर्ति निरीक्षक देवी प्रसाद त्रिपाठी अजय कुमार सिंह समेत तमाम ग्रामवासी मौके पर मौजूद रहे।
























































Leave a comment