Latest News / ताज़ातरीन खबरें
पंचायत भवन पर अवैध कब्जा का मामला : अम्बेडकरनगर
जलालपुर अंबेडकर नगर : ब्लॉक के अंतर्गत सावरगह में बने पंचायत भवन के अवैध तरीके से कब्जा करने का मामला प्रकाश में आया है यह कोई नया मामला नहीं है ऐसे ही तमाम ग्राम पंचायतों में कब्जे दारी का मामला बना हुआ है जिसकी शिकायत विगत दिनों गांव के निवासी भुनेश्वर ने विकास खंड अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह को लिखित रूप से दिया है मामले को संज्ञान में लेते हुए श्री सिंह ने कब्जा करने वालों को नोटिस जारी किया है 3 दिन का मोहलत देते हुए बताया है कि यदि नहीं हटते हैं तो कब्जा करने वाले दोषी के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी प्राप्त जानकारी के अनुसार वहां पर रह रहे व्यक्ति को आवाज भी उपलब्ध हो चुका है ऐसे ही तमाम पंचायतों पर जांच की जाए तो कोई ना कोई कब्जा करके अपने पांव जमाए बैठा हुआ है।
























































Leave a comment