विधायक मुख्तार अंसारी को जेल में मिलें कूलर व मच्छरदानी : मऊ
मऊ। बांदा जेल से सदर विधायक मुख्तार अंसारी की फर्जी लाइसेंस असलहा मामले में पेशी पर अदालत में आई रिपोर्ट के अनुसार जेल में एअर कूलर व मच्छरदानी उपलब्ध करा दी गई है। जबकि हार्ड बेड के रूप में सीमेंटेड चबूतरा व बिस्तर आदि पहले से उपलब्ध है।
जेल आख्या के अनुसार बेड केवल जेल अस्पताल व उच्चतर श्रेणी कैदी को ही जेल मैनुअल के अनुसार दिया जाता है। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी के दौरान अदालत ने मुख्तार अंसारी से इस बाबत पूछताछ की।
विधायक ने बताया कि मच्छरदानी कूलर मिल गया है, बेड नहीं मिला है और ना ही थिरेपी कराई जा रही है, जबकि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के आधार पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। इस पर अदालत ने आदेश व रिपोर्ट अदालत में तलब कर लिया है। अगली पेशी 21 मई को होगी।





















































Leave a comment