Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कोटेदार की गोली मारकर हत्या जनपद अमेठी
अमेठी-उत्तर प्रदेश : जनपद अमेठी के कोतवाली मोहनगंज क्षेत्र के गांव कटोरवा मजरे फूला निवासी कोटेदार लल्लन सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष को कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली मार दी गयी ,गम्भीर अवस्था में CHC तिलोई से लखनऊ रिफर, किया गया जिनकी रास्ते में ही दर्दनाक मौत हो गयी ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरजू प्रसाद के यहां आयोजित मुण्डन संस्कार से वापस अपने घर जा रहे थे, वहीं घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच चुकी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सरजू प्रसाद के यहां आयोजित मुण्डन संस्कार से बीती रात्रि करीब 10 बजे वापस अपने घर आ रहे थे। जहाँ बाइक सवारों ने पहले पिटाई करने के बाद गोली मार दी। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। वहीं घटना स्थल पर भारी संख्या में पुलिस पहुंच चुकी है,मोहनगंज के कटोरवा मजरे फूला गांव की घटना।
























































Leave a comment