Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहीं रहे स्व० मोहन सिंह के बड़े भाई प्रयाग राज में लिया अंतिम सांस

देवरिया।बरहज: बरहज नगर के जय नगर निवासी समाजवादी पार्टी के मुख्य सचेतक पूर्व सांसद स्व मोहन सिंह जी के बड़े भाई व पूर्व राज्य सभा सांसद कनकलता सिंह के चाचा हर्ष चंद इंटर कालेज के प्रवक्ता दूधनाथ सिंह ने मंगलवार को प्रयाग राज में 82 वर्ष की अवस्था में अंतिम सांस लिया। निधन का समाचार मिलते ही लोगों में शोक की लहर दौड़ पड़ी । अंतिम संस्कार प्रयाग राज में त्रिवेणी संगम पर हुआ।  दूधनाथ सिंह ने अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गये है। इनके दो बेटो में नवीन कुमार सिंह रेलवे विभाग तथा अतुल कुमार सोशल सेक्टर में है।निधन पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता जायसवाल, आश्रम पीठाधीश्वर आज्यनेय दास, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,अजीत जायसवाल, बीरेन्द्र गुप्त, ड्रा अजय कुमार मिश्र, अरविंद त्रिपाठी, विजय नेता, अनिल निषाद, गेनालाल यादव, अंगेश यादव, मनोज सिंह, रतन सोनकर, रविंद्र यादव, सचिन सिंह, विजय सिंह रिंकूं, मुन्ना सिंह ने गहरा दुःख प्रगट किया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh