सम्मेमाता मंदिर प्रागण में शिवलिंग स्थापना को लेकर महिलाओं के साथ श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा
घोसी। मऊ। घोसी नगर स्थित सम्मेमांता मंदिर प्रांगण में धर्म प्रेमियों के सहयोग से स्थापित होने वाले भगवान शंकर के शिवलिंग की स्थापना को लेकर हजारों श्रद्धालु महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर स्थापित होने वाले शिवलिंग के साथ नगर भ्रमण किया।
कलश यात्रा में सजे रथ पर स्थापित होने वाले शिवलिंग को लेकर श्रद्धालुओं ने सम्मेमाता मंदिर से चलकर भक्ति गीतों के बीच पकड़ी मोड़,बसस्टेशन, स्टेशनरोड,तहसील होते हुए सीताकुण्ड मंदिर पहुंच कर धार्मिक कार्यक्रम के बाद वापस सम्मे माता मंदिर पहुंचे। जहां स्थापित होने वाले शिवलिंग को विधिविधान से रख कर अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलश यात्रा में शामिल महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर चल रही थी। इसके चलते पूरे नगर का वातावरण भक्तिमय रहा।
मंदिर व्यवस्थापक ऋषि निषाद एवं श्रीराम जानकी मंदिर पुजारी गुड्डन श्रीवास्तव ने बताया कि सावन मास में जनसहयोग से शिवलिंग की स्थापना से क्षेत्र सुख शान्ति के साथ लोगों में सद्भावना स्थापित होगी। भगवान भोले विश्व का कल्याण करने वाले है।
सम्मेमाता मंदिर के शिवलिंग स्थापनाकार्यक्रम में मुख्य रूप से मंदिर व्यवस्थापक ऋषिनिषाद ,भाजपामंडलअध्यक्ष नगेंद्रमद्धेशिया, मंडलमंत्री एवं पुजारी श्रीराम जानकीमंदिर गुड्डनश्रीवास्तव,अनुपम विश्वकर्मा,दीपकनिषाद,मुन्नासाहनी,गौरव पांडेय,शैलेंद्रमिश्रा इत्यादि उपस्थित थे।






















































Leave a comment