Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हजारों मरीजों की जान बचाने वाले जाकिर हुसैन हुए सम्मानित

 दीदारगंज -आजमगढ़ ।27 अक्टूबर वरिष्ठ पत्रकार 
 कहकशां परवीन ने हजारों जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त खून उपलब्ध कराकर उनकी जान बचाने वाले प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता जाकिर हुसैन को 'मानव सेवा ट्रस्ट' द्वारा शाहगंज में सम्मानित किया  है। सामाजिक कार्यकर्ता हुसैन हैदर की संस्था मानव सेवा ट्रस्ट  ने एक विशेष समारोह आयोजित कर जाकिर हुसैन की निस्वार्थ सामाजिक सेवाओं की सराहना की और उन्हें इस प्रतिष्ठित अवार्ड से नवाजा।
आपको बता दें कि जाकिर हुसैन और उनकी संस्था 'अल-फलाह फाउंडेशन' (ब्लड डोनेट ग्रुप) साल 2019 से लगातार मरीजों, विशेषकर गरीब और असहाय परिवारों को बिना किसी शुल्क के खून मुहैया करा रही है। अल-फलाह फाउंडेशन की यह मुहिम सिर्फ देश तक ही सीमित नहीं है, बल्कि पिछले कुछ वर्षों में इस संस्था ने विदेशों में भी मरीजों को मुफ्त रक्त उपलब्ध कराया है।
कोरोना काल में भी की बड़ी मदद
जाकिर हुसैन ने न केवल रक्तदान के क्षेत्र में अलख जगाई है, बल्कि उन्होंने पिछड़े समाज की शिक्षा और जनता से जुड़े विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर भी लगातार संघर्ष किया है। कोरोना महामारी के संकटपूर्ण दौर में भी जाकिर हुसैन और उनकी टीम ने देश भर में हजारों जरूरतमंदों की बढ़-चढ़कर मदद की थी।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, आज अल-फलाह ब्लड ग्रुप देश-विदेश के लगभग 932 गंभीर मरीजों को कई हजार यूनिट मुफ्त खून उपलब्ध करा चुका है। यह संस्था आजमगढ़, जौनपुर, लखनऊ, दिल्ली, मुंबई, बिहार, मुरादाबाद, सहारनपुर, मेरठ और उत्तराखंड समेत देश के विभिन्न राज्यों व शहरों में अपनी मुफ्त सेवाएं दे रही है। जाकिर हुसैन को इस सम्मान से नवाजे जाने पर उनके शुभचिंतकों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh