Latest News / ताज़ातरीन खबरें

घोसी में एडवोकेट वेलफेयर प्रोटेक्शन एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के सम्मान समारोह में उठा प्रोटेक्शन एक्ट का मुद्दा


हरिद्वार राय ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा आदि पर भी उठाए सवाल, बोले—तहसील के अधिवक्ताओं की समस्याओं को समझना जरूरी

घोसी।मऊ। घोसी तहसील सभागार में एडवोकेट वेलफेयर प्रोटेक्शन एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रथम अधिवक्ता सम्मान समारोह में अधिवक्ताओं के सम्मान, सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठे। कार्यक्रम में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा तथा तहसील स्तर के अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर वक्ताओं ने अपनी बात रखी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शमशुल हसन एडवोकेट, अध्यक्ष सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह, हरिद्वार राय पूर्व महामंत्री सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन जनपद मऊ तथा सुशील राय एडवोकेट पूर्व अध्यक्ष तहसील बार एसोसिएशन सदर मऊ मौजूद रहे। समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता नजमुल इकबाल ने की, जबकि संचालन  वरिष्ठ अधिवक्ता अहमदुल्लाह एडवोकेट, अध्यक्ष एडवोकेट वेलफेयर प्रोटेक्शन एसोसिएशन ने किया।
   प्रोटेक्शन एक्ट का वादा कब होगा पूरा? हरिद्वार राय ने उठाए सवाल:
   विशिष्ट अतिथि हरिद्वार राय ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा और कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट जल्द लागू करने की बात कही गई थी, लेकिन आज तक यह कानून लागू नहीं हो सका है। उन्होंने मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रोटेक्शन एक्ट को जल्द से जल्द लागू किया जाए।जीजी
  उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से घोषित कैशलेस चिकित्सा सुविधा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि अधिवक्ताओं को अब तक पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ नहीं मिल पाया है। उन्होंने इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया, ताकि जरूरत के समय अधिवक्ताओं और उनके परिवारों को चिकित्सा संबंधी सहायता मिल सके।
    बार काउंसिल में तहसील के अधिवक्ताओं की आवाज पर भी सवाल:
 हरिद्वार राय ने बार काउंसिल में प्रतिनिधित्व और तहसील स्तर के अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बार काउंसिल में जाने वाले लोगों में से उनके आकलन के अनुसार करीब 70 प्रतिशत लोग तहसील स्तर पर काम करने वाले अधिवक्ताओं की वास्तविक समस्याओं से भलीभांति परिचित नहीं हैं। उन्होंने संकेत दिया कि तहसील के अधिवक्ताओं की परिस्थितियों, उनकी आर्थिक चुनौतियों और रोजमर्रा की परेशानियों को समझे बिना उनके हितों की प्रभावी पैरवी करना मुश्किल है।
अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी : एसडीएमघोसी:
   विशिष्ट अतिथि एसडीएम घोसी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। आम नागरिकों को न्याय दिलाने, उनके अधिकारों की रक्षा करने तथा कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाने में उनकी भूमिका अहम है। उन्होंने प्रभावी न्याय व्यवस्था के लिए अधिवक्ताओं और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय को आवश्यक बताया।
  मुख्य अतिथि शमशुल हसन एडवोकेट ने भी अधिवक्ता समुदाय के सम्मान, एकजुटता और हितों की रक्षा के महत्व पर जोर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता रहे मौजूद।
समारोह में तहसील बार एसोसिएशन घोसी के अध्यक्ष शिव प्रकाश, महामंत्री जयहिंद सिंह, अरशद जमाल एडवोकेट संयोजक एडवोकेट वेलफेयर प्रोटेक्शन एसोसिएशन, महेंद्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह, राजेश कुमार, साहब जाद, नीतीश राजभर, त्रिभुवन यादव, नागेंद्र चौहान, हृदय वर्मा, राम प्रवेश यादव, मुमताज अहमद सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh