एसडीएम ने दोहरीघाट सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर घाटों का निरीक्षण किया। लोगों को गौरीशंकर घाट पर स्नान न करने की अपील किया
घोसी। मऊ। एसडीएम घोसी ने तहसील क्षेत्र के दोहरीघाट पहुंच कर सरयू नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर विभिन्न घाटों का निरीक्षण करने के साथ गौरीशंकर घाट पर स्नान करने से लोगों को मना किया। कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौरीशंकर घाट पर खतरे को देखते हुए लोगों को स्नान न करने दे।
एसडीएम अशोककुमारसिंह ने दोहरीघाट नगर पहुंच कर सरयू नदी के किनारे स्थित गौरीशंकर घाट, रामघाट आदि का निरीक्षण किया।
निरीक्षण में पाया कि नदी जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। इसको लेकर लोगों को जागरूक करते हुए अपील किया कि गौरीशंकर घाट पर खतरे को देखते हुए स्नान न करें।
कर्मचारियों को निर्देशित किया कि गौरीशंकर घाट पर बैरिकेटिंग को और मजबूत करे।
सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया हू कि सरयू नदी के जलस्तर पर निगाह रखे, कोई समस्या संज्ञान में आये तो तुरंत सूचित करें। गौरीशंकर घाट पर खतरे को देखते हुए किसी को स्नान न करने दे।






















































Leave a comment