पोखरी में डूबने से अधेड़ व्यक्ति की मौत परिजनों ने जताई हत्या की आशंका : अहिरौला-
अहिरौला- थाना क्षेत्र के ग्राम बनकट निवासी हरिराम पाल की पोखरी में डूबने से मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार हरिराम पाल पुत्र स्वर्गीय राजबली पाल 50 वर्ष ग्राम बनकट थाना अहरौला जनपद आजमगढ़ का निवासी है हरिराम तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। वह भेड़ पाल कर अपना जीवन यापन करता था हरिराम की शादी नहीं हुई थी इसलिए अपने छोटे भाई जतन पाल के साथ रहता था भेड़ पालन के लिए घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर पोखरी किनारे मंडई डालकर रहता था कल शाम जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने 100 नंबर पर फोन किया सूचना पर पहुंची 100 नंबर ने छानबीन किया तो हरिराम का शव पोखरी से बरामद हुआ पुलिस शव को लेकर थाने चली आई और हरिराम के छोटे भाई जतन पाल द्वारा थाना अहिरौला पुलिस को तहरीर दीया जिसमें हत्या की आशंका जताई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष अहरौला श्री प्रकाश शुक्ला ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है जैसे रिपोर्ट आएगी उसी के अनुसार मुकदमा पंजीकृत कर कार्यवाही की जाएगी।
























































Leave a comment