अतरौलियापुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.2 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
अतरौलिया।पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 1.2 किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार ।बता दे कि पुलिस अधीक्षक आजमगढ सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित इनामिया,अवैध शराब बिक्री के अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभिय़ान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सिद्धार्थ व क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर महेन्द्र कुमार शुक्ला व प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय के कुशल निर्देशन में दिनांक 14.05.2021 को उ0नि0 लाल वहादुर विन्द प्रभारी चौकी बूढ़नपुर मय हमराह आरक्षी अक्षय कुमार यादव, धीरज सिंह ,पंकज कुमार के साथ लाकडाउन व कोरोना महामारी के सम्बन्ध में शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने व संन्दिग्ध वाहन चेकिंग, संन्दिग्ध व्यक्ति हेतु वूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद थे कि मुखबीर खास की सूचना पर अतरैठ रोड पर शेरवा नदी पुल के पास बने समुझ वर्मा के मकान के सामने एक व्यक्ति हाथ मे झोला लिए मिला। पुलिस जैसे ही खड़े व्यक्ति की तरफ आगे बढे कि पुलिस वालो को देखकर झोला लिए खड़ा व्यक्ति घबड़ा गया और अतरैठ की तरफ भागने लगा। सन्देह होने पर हमराहीयो की मदद से नदी पुल के बीचो-बीच घेर कर पकड़ लिया गया। सूचना NDPS Act (गाजा) से सम्वन्धित था ऐसे मे तलाशी किसी मजिस्ट्रेट या राजपत्रित अधिकारी के समक्ष होनी चाहिए। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर को मोबाइल से सूचना देते हुए शीघ्र मौके पर आने का निवेदन किया गया ।क्षेत्राधिकारी करीब 15 मिनट मे मौके पर आ गये। क्षेत्राधिकारी बूढ़नपुर के मौजूदगी मे झोला को चेक किया गया तो उसके अन्दर एक प्लास्टिक की पन्नी में नाजायज गाजा 1 किलो 200 ग्राम रखा हुआ था। पकड़े गये व्यक्ति से उसका नाम पता व भागने का कारण पूछा गया तो अपना नाम राम गति निषाद पुत्र स्व0 परदेशी निवासी ग्राम शेरवाँ थाना अतरौलिया जनपद आजमढ़ बताया । अभियुक्त का यह कार्य अन्तर्गत धारा 8/20 NDPS Act का अपराध है। अभियुक्त के अपराध का बोध कराते हुए कारण गिरफ्तारी बता कर समय 18.00 बजे हिरासत पुलिस मे तथा बरामद सुदा माल को पुलिस ने कब्ज़े में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0 71/2021 धारा 8/20 NDPS ACT
6. आपराधिक इतिहास
1. मु0अ0सं0 221/17 धारा 60 Ex Act थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़
























































Leave a comment