नहर के किनारे तैरते हुए 55 वर्षीय मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी
फरिहा/मुहम्मदपुर ,आज़मगढ़ । गंभीरपुर थाना क्षेत्र के खराटी गांव के पास रोड के किनारे नहर के पानी में एक 55 वर्षीय व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई । जिसकी सूचना गांव के चौकीदार इंद्रेश यादव पुत्र अपरबस यादव ने गंभीरपुर थाने में दी । बताया कि एक 55 वर्षीय अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति दो दिन से गाँव के आस पास टहल रहा था । बताया जाता है चौकीदार किसी आवश्यक कार्यबस बाजार जा रहा था देखा कि रोड के किनारे नहर में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है नज़दीक देखने पर पता चला कि मानसिक रूप से विक्षिप्त वही व्यक्ति है जो गाँव मे दो तीन दिन से घूम रहा था । गंभीरपुर थाना के उपनिरीक्षक हरिचरन यादव ने अपने दो हमराहियों कांस्टेबल रामजियावन खरवार व सौरभ कुमार सिंह संग मौके पर पहुंचकर शव को पानी से बाहर निकलवाया और पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया । समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई थी ।
























































Leave a comment