Latest News / ताज़ातरीन खबरें
कोविड 19 को मात देने के लिए नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने किया सेनेटाइजिंग
मार्टिनगंज आजमगढ़ : कोविड 19 महामारी इस समय जनपद में अपना विकराल रूप ले चुका है, हर तरफ अलर्ट जारी है। शासन प्रशासन से लेकर आम जनता इस महामारी से निजात पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। पूरे प्रदेश में कोरोना कर्फ़्यू लगा हुआ है ,लोग प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइंस के तहत अपना कार्य कर रहे हैं ऐसे में कोविड 19 से निजात पाने के लिए समाजसेवियों व निर्वाचित सदस्यों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है बता दें कि, इसी कड़ी में ग्राम सभा पुरंदरपुर ब्लॉक मार्टीनगंज के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान श्रीकांत राय ने कोरोना महामारी से बचाव हेतु पूरे ग्राम सभा को सेनेटाइज करवाया।तथा ग्राम सभा के प्रत्येक व्यक्ति को मास्क देकर सावधानी व कोरोना गाईड लाइन का पालन करने हेतु जागरूक किया।
























































Leave a comment