भारत रक्षा दल ने कई जगहों पर किया सेनेटाइजिंग
आजमगढ़ 13 मई कोरोना काल में संक्रमण फैलाव से बचाव के लिए भारत रक्षा दल द्वारा विगत 1 मई से नगर क्षेत्र में लगातार दोनों टाइम सैनिटाइजेशन का काम वृहद स्तर पर किया जा रहा है।सैनिटाइजेशन कार्य में लगे कार्यकर्ताओं ने बताया कि आपदा में पीड़ित परेशान लोंगो की हर संभव मदद संगठन द्वारा की जा रही है,जरूरत मंदो को दवाई, खाना उपलब्ध कराया जा रहा है ,इसी क्रम में पूर्व की भांति कुछ लोग सेनेटाइजर काम मे लगे हैं अब तक हम लोगों ने शहर के 5,6 मुहल्लों की तमाम गलियों, घरों और जनता जुटान के स्थान जैसे सब्जी मण्डी,चौराहों आदि को सेनेटाइज कर दिया और प्रतिदिन कर रहे है,इस कार्य मे प्रमुख रूप से रविप्रकाश, अमित मिश्रा,पप्पू जयकिशुन,जावेद अंसारी, सुनील वर्मा,राजन अस्थाना, दुर्गेश लगे हुए हैं
आज़मगढ़ से
सरफ़राज़ अहमद
























































Leave a comment