कोविड19 को मात देने के लिए प्रशासन ने कसी कमर
आजमगढ़ जिलाधिकारी राजेश कुमार द्वारा कोरोना संक्रमण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु जनपद में कोरोना कर्फ्यू के दौरान व्यापक साफ सफाई व सेनेटाइजेशन के कार्य निरन्तर चलाये जाने के निर्देश दिए गए है। उक्त निर्देश के क्रम में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद आजमगढ़ शुभनाथ प्रसाद द्वारा जनपद के शहरी क्षेत्रों में सेनेटाइजेशन व साफ सफाई का कार्य निरन्तर कराया जा रहा हैl
इसी क्रम में आज नगर क्षेत्र के मुख्य प्रशासनिक कार्यालय में सदर तहसील, जिलाधिकारी कार्यालय, कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन, कोविड-19 कंट्रोल रूम जीजीआईसी, विकास भवन, पुलिस लाइन परिसर तथा पुलिस लाइन से नगर पालिका चौराहा, बड़ा देव, मुख्य चौक, पुरानी कोतवाली, तकिया, पहाड़पुर तिराहा होते हुए जलकल कार्यालय पांडे बाजार तक मार्ग का सैनिटाइजेशन जलकल विभाग नगर पालिका परिषद की सैनिटाइजेशन टीम (1) द्वारा किया गया।
























































Leave a comment