नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान ने कराया गांव में सेनेटाइजिंग : भीरा
बरदह आजमगढ़ ठेकमा विकास खंड क्षेत्र के भीरा ग्राम सभा में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेश पासी द्वारा गांव में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया जिससे कोरोना महामारी जैसी बीमारी से बचा जा सके इस संबंध में नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुरेश पासी ने कहा अभी हम ग्राम सभा के विकास कार्य को लेकर शपथ नहीं लिए हैं लेकिन जनता ने जो आशीर्वाद और प्यार दिया है गांव का प्रधान बनाया है हम अपने कार्य में लग गए हैं और गांव में इस आपदा की घड़ी में जो बन सकेगा हम करेंगे जगह-जगह छिड़काव सैनिटाइजर का कराया जा रहा है जिससे महामारी से बचा जा सके और लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं बिना मांस के बाहर ना निकले ज्यादा से ज्यादा समय घर में बिताए आवश्यकता पड़ने पर ही घर से बाहर निकले हमेशा भीड़भाड़ वाली जगहों से दूरी बनाकर है इस अवसर पर काफी संख्या में लोग मौजूद रहे
























































Leave a comment