आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन आजमगढ़ के जिला अध्यक्ष बनाए गए प्रेम प्रकाश दुबे और पूर्वांचल प्रभारी मकसूद आज़मी
निजामाबाद /आजमगढ़ : आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से की गई जिसमें जनपद आजमगढ़ से आजमगढ़ मंडल के सभी जिलों में एसोसिएशन को मजबूत बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच विचार-विमर्श किया गया ।इस बैठक के मुख्य अतिथि एवं आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रमोद वाचस्पति द्वारा कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए अपने सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए श्री वाचस्पति ने आजमगढ़ जिले में प्रेम प्रकाश दुबे को जिला अध्यक्ष के रूप में मनोनीत किये साथ ही पूर्वांचल प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पत्रकार मकसूद आज़मी की नियुक्ति की गई ।आइडियल जर्नलिस्ट एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि नियुक्तियां अजय कुमार मिश्र के महाराष्ट्र प्रभारी बनाए जाने के बाद उनके महाराष्ट्र में सक्रिय होने तथा आजमगढ़ एवं पूर्वांचल में कम समय देने की वजह से श्री मिश्र के आग्रह पर किया गया सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि के रुप में कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद बाबू झा ने भी अपने विचार व्यक्त किए साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश के प्रांतीय संरक्षक संजय कुमार पांडे ने भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए कुछ उपाय सुझाए उन्होंने सभी पदाधिकारियों का स्वागत किये। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्वांचल प्रवक्ता एवं जिला संरक्षक आजमगढ़ राजेंद्र प्रसाद राय ने किया इस वर्चुअल मीटिंग में महाराष्ट्र प्रभारी अजय कुमार मिश्र जिला उपाध्यक्ष आजमगढ़ विवेकानंद पांडे मनोज कुमार पांडे,थाणे जिला अध्यक्ष संजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित रहे।





















































Leave a comment