Latest News / ताज़ातरीन खबरें
दो दिन में दो बार हुई मंदिर में चोरी : फूलपुर
फूलपुर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा स्थित नागा बाबा मंदिर में चोरों से लगातार दो दिन चोरी कर उड़ाया हजारों नगदी सहित चांदी की मूर्ति। बस स्टैंड के पास नागा बाबा मंदिर में चोरों ने शनिवार की रात दान पेटी तोड़ कर नगदी चोरी की फिर उसके बाद रविवार की रात मे लगभग 500 ग्राम से ऊपर के शिव जी की चांदी मूर्ति को ही चोरी कर लिया। वहीं मंदिर के प्रबंधन को व्यवस्था देखने वाले दशरथ व सुनील हलवाई ने बताया कि इस तरह की चोरियां सालों से कई बार हो चुकी है अभी तक पुराने चोरी के मामलों तक में कोई कार्यवाही नही हुई इसी नाउम्मीदी व कोरोना काल के चलते पुलिस को सूचित नही किया गया।
























































Leave a comment