Latest News / ताज़ातरीन खबरें
थाना जानकी पुरम को मिली बड़ी सफलता, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 115 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर मय 4 पहिया वाहन बरामद - लखनऊ
लखनऊ : थाना जानकी पुरम को मिली बड़ी सफलता, ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, 115 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर मय 4 पहिया वाहन बरामद।
जानकीपुरम पुलिस ने मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर मड़ियाओं थाना क्षेत्र के भटौली निवासी करण भारद्वाज और काकोरी निवासी नेकराम को ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी में गिरफ्तार कर लिया। जानकीपुरम प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपियों के पास से 115 सिलेंडर बरामद किए गए हैं। उनके पास से टाटा मैजिक गाड़ी भी बरामद की गई है। यह लोग एक-एक सिलेंडर को 35- 35 हजार रुपए में कालाबाजारी कर रहे थे। पकड़े गए आरोपी अपने मौसी के घर में रह रहे थे। वहीं पर से यह लोग कालाबाजारी का कारोबार कर रहे थे।
























































Leave a comment