बीती रात एक बजे अज्ञात कारणों से लगी आग ,आधा दर्जन दुकाने जलकर हुई राख
अतरौलिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगांव अंतर्गत भुलई नगर बाजार में बीती रात लगभग 1 बजे के करीब अज्ञात कारणों से लगी आग से बाजार की लगभग आधा दर्जन दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सती राम पुत्र शिवचरण की सब्जी की दुकान, वीरेंद्र पुत्र लकड़ू की चाय व मिठाई की दुकान,सुरेंद्र पुत्र मलई निषाद की पान की दुकान , को आग ने पूरी तरह अपनी गिरफ्त में ले लिया और जल कर राख हो गया।
उठती लपटों को देखकर आसपास के लोग आग बुझाने का भरपूर प्रयास किए तब तक दुकानों में रखा सारा सामान जलकर राख हो चुका था। घंटों मेहनत के बाद ग्रामीणों ने किसी प्रकार से आग पर काबू पाया । पीड़ितों का कहना है कि यही हमारी जीविका का साधन था सब कुछ जल जाने के बाद आगे घर गृहस्ती चलाना कठिन हो जाएगा ।लोगों ने बताया कि लगभग लाख से ऊपर का सामान जलकर राख हो गया है।
पीड़ितों ने इस आग में हुई तबाही के लिए प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है।
























































Leave a comment