कोरोना टेस्ट कराने के नाम पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लोगों का उमड़ा हुजूम : अतरौलिया
अतरौलिया,कोरोना टेस्ट कराने के नाम पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लोगों का उमड़ा हुजूम। कोरोना महामारी के चलते त्रिस्तरीय पंचायत की मतगणना जो आगामी 2 मई को आयोजित होगी इसके लिए उम्मीदवार अथवा उसके गणना अभिकर्ता को कोबिड की नेगेटिव रिपोर्ट दिखाने की बात पर कल से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लोगों की काफी भीड़ हो रही है। भीड़ की स्थिति यह है कि अस्पताल परिसर में अफरातफरी की स्थिति हो जाती है तमाम लोग टेस्ट कराने आते हैं उनके चेहरे पर मास्क भी नहीं होता है और ना ही कोई लाइन में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करता है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर शिवाजी सिंह ने बताया कि लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक किया जा रहा है। फिर भी कुछ लोग लापरवाही कर रहे हैं जो अच्छा नहीं है ।हालांकि बाद में उन्होंने आए हुए लोगों को लाइन में खड़ा करवा कर कोबिड की जांच करवानी शुरू की।
























































Leave a comment