अदालत न्यायिक सदस्य बंटी मिश्रा के पिता का निधन
अतरौलिया। आजमगढ़ जनपद के स्थाई लोक अदालत न्यायिक सदस्य अवनीश चंद्र मिश्रा (बंटी मिश्रा) के पिता डॉ ए के मिश्रा की 75 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के कारण लखनऊ स्थित आवास पर 28 अप्रैल दिन बुधवार शाम को निधन हो गया। निधन की खबर सुनते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
डॉक्टर ए के मिश्रा का दाह संस्कार ,कर्मकांड लखनऊ में ही किया जा चुका है तथा शेष कर्मकांड उपटापार बासगांव अतरौलिया स्थित आवास पर किया जाएगा। उक्त जानकारी उनके पुत्र बंटी मिश्रा ने दी।
निधन की खबर मिलते ही ग्राम वासियों और सामाजिक संगठनों के लोगो ने गहरा दुख व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। वही क्षेत्र के संभ्रांत व प्रबुद्धजनों ने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना जताई है।
























































Leave a comment