हवा हवाई साबित हो रहा है जिलाधिकारी का बयान : फूलपुर
फूलपुरआज़मगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में 28 अप्रैल को जब आक्सीजन के बारे में पता किया गया तो पता चला कि आक्सीजन इस समय उपलब्ध नहीं है। जबकि 27 अप्रैल को जिलाधिकारी का बयान था कि आक्सीजन की कमी नहीं है जनता अफवाहों से बचे और अपना इलाज़ कराये पर फूलपुर अस्पताल में आक्सीजन का न होना यह बातें पत्रकार से बातचीत के दौरान अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टर ने बताया अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी है और बेड भी खाली नहीं ऐसे में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीज को दर-दर भटकना पड़ा , जिलाधिकारी के बयान को हवा हवाई साबित कर दिया । जिलाधिकारी को आक्सीजन की कमी को संज्ञान में लेते हुए अतिसीघ्र आक्सीजन उपलब्ध कराने का हर संभव कोशिश करनी चाहिए क्योंकि इस समय अधिकांश लोगों की मौतें आक्सीजन की कमी के चलते ही हो रही हैं।


























































Leave a comment