Latest News / ताज़ातरीन खबरें

🟥 आजमगढ़ स्वास्थ्य विभाग में लापरवाही! CMO के आदेशों की उड़ाई जा रही धज्जियां, PHC मार्टीनगंज एक माह से अधीक्षक विहीन

दीदारगंज, आजमगढ़ | GGS NEWS 24

आजमगढ़ जनपद के मार्टीनगंज तहसील क्षेत्र अंतर्गत स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) मार्टीनगंज इस समय गंभीर अव्यवस्था का शिकार है। हैरानी की बात यह है कि यह स्वास्थ्य केंद्र पिछले लगभग एक महीने से अधीक्षक विहीन चल रहा है, जिससे मरीजों और आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

बताया जा रहा है कि ,मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) आजमगढ़ डॉ. एन. आर. वर्मा ने जनहित को ध्यान में रखते हुए 16 दिसंबर को लालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद का स्थानांतरण कर उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज का अधीक्षक नियुक्त किया था।

लेकिन आदेश जारी हुए कई सप्ताह बीत जाने के बावजूद डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने अब तक पदभार ग्रहण नहीं किया, जिससे मुख्य चिकित्साधिकारी के आदेशों की खुलेआम अवहेलना हो रही है।

जब इस संबंध में डॉ. राजेंद्र प्रसाद से फोन पर संपर्क कर यह पूछा गया कि वह मार्टीनगंज PHC का अधीक्षक पदभार कब ग्रहण करेंगे, तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा—

“हम जल्द ही आ रहे हैं।”

हालांकि उनके इस बयान के बावजूद अब तक न तो पदभार ग्रहण किया गया और न ही स्थिति स्पष्ट की गई है। इससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

•स्थानीय लोगों का कहना है कि अधीक्षक न होने के कारण मरीजों की नियमित जांच प्रभावित हो रही है,व्यवस्थाएं चरमराई हुई हैं

•जिम्मेदार अधिकारी जवाबदेही से बचते नजर आ रहे हैं

अब देखने वाली बात यह होगी कि मुख्य चिकित्साधिकारी आजमगढ़ इस मामले में क्या सख्त कार्रवाई करते हैं या आदेशों की अनदेखी यूं ही चलती रहेगी।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh