Ambedkar Nagar News: ठंड में मानवता की मिसाल, आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटे कंबल
जलालपुर, अम्बेडकर नगर। कड़कड़ाती सर्दी के इस मौसम में, जब लोग गर्माहट तलाश रहे हैं, 'आशीर्वाद सेवा ट्रस्ट' ने सेवा और सामाजिक सद्भाव की एक मिसाल पेश की है। महिला अस्पताल परिसर में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोतवाल संतोष कुमार सिंह और प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रामा वर्मा , दरोगा ममता यादव ने जरूरतमंद मरीजों और गरीब परिवारों को गर्म कंबल और पौष्टिक खजूर के पैकेट वितरित किए गए। व्यापारी कृष्ण कुमार गुप्ता 'रिनु' ने इस अभियान को अपनी नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा, "समृद्धि तभी सार्थक है जब उसका लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचे। ठंड के इस मौसम में जरूरतमंदों की मदद करना हमारा कर्तव्य है। इस सेवा कार्य के दौरान स्मिता सिंह, कुलदीप अग्रहरि, आलोक बाजोरिया, अमित टंडन, रोहित जायसवाल, संदीप गुप्ता, अरुण यादव, रामदौर मिश्र, बालमुकुंद गुप्ता और विकास निषाद समेत मौजूद रहे। यह कार्यक्रम केवल सहायता वितरण तक सीमित नहीं था, बल्कि यह एक प्रेरणादायक संदेश था। यह दिखाता है कि जब प्रशासन, व्यापारी और आम नागरिक मानवता की सेवा के एक ध्येय के लिए एकजुट होते हैं, तो ठंड के मौसम में भी गर्मजोशी और सकारात्मक बदलाव की उम्मीद बढ़ जाती है।


















































Leave a comment