Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहर मे डूबने से हुआ युवक का मौत

आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़ी निवासी चंद्रशेखर उर्फ बुना गिरि (35) पुत्र रामजन्म गिरि की नहर में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर तीन भाइयों में सबसे बड़े थे।
घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाया गया। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh