Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो दो पदों को निवाह करने के लिए तैयार है अधिवक्ता नायाब अहमद

बिलारमऊ आज़मगढ़ | AIMIM के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने सपा और कांग्रेस को भाजपा की B टीम बताते हुए एक बड़ा बयान दिया। इस टिप्पणी ने प्रदेश की राजनीति में हलचल मचा दी है। नायाब अहमद का कहना था कि दोनों पार्टियाँ असल में भाजपा की मदद करती हैं, चाहे वो किसी भी मुद्दे पर हो। इस बयान ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक पार्टियों के बीच तकरार को और बढ़ा दिया है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रदेश सचिव नायाब अहमद ने समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए दोनों दलों को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की B टीम करार दिया।

नायाब अहमद ने कहा कि चुनाव के समय सपा और कांग्रेस भाजपा के खिलाफ लड़ने की बात करती हैं, लेकिन ज़मीनी स्तर पर दोनों दल भाजपा की नीतियों को मज़बूत करने का काम करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता को गुमराह कर ये पार्टियां केवल वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं।

प्रदेश सचिव ने आगे कहा कि AIMIM ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो मजलूमों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज़ को मजबूती से उठाती है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे दिखावटी राजनीति करने वालों से सावधान रहें और सही विकल्प को चुनें। साथ ही पेशेवर से हाई कोर्ट के अधिवक्ता होने के कारण नायाब अहमद को जहानागंज बाजार के मुकदमो की प्रभावी पैरवी के लिए भी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh