बखरा छित्तेपुर मार्ग बदहाल मार्ग पर बने असंख्य गड्ढे
दीदारगंज -आजमगढ़ । मार्टीनगंज तहसील क्षेत्रांतर्गत बखरा छित्तेपुर मार्ग अपनी दशा पर आंसू बहा रहा है वर्षौ पहले बना बखरा छित्तेपुर मार्ग जिसकी लम्बाई लगभग ढ़ाई किमी है जो कि बखरा गांव के पश्चिम दिशा में हारूनपुर पुष्पनगर मार्ग से मिलता है तथा छित्तेपुर गांव के पूर्व में मार्टीनगंज फूलपुर मार्ग से मिलता है इस मार्ग की गिट्टियां उखड़ कर इधर-उधर बिखर गई हैं हल्की सी भी वर्षा होने पर मार्ग पर जल भराव हो जाता है राहगीरों को आने जाने में बहुत ही कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है मार्ग से प्रतिदिन छात्र छात्राएं,ब्यापारी,किसान,तथा बीमार ब्यक्ति अपने गन्तव्य को जाते हैं क्षेत्र के हारूनपुर, पुष्पनगर, सलाहुद्दीन, हैदराबाद,मतलूबपुर, बूंदा आदि गांवों के लोगों ने मार्ग को अतिशीघ्र बनाए जाने के लिए शासन प्रशासन से मांग की है।





















































Leave a comment