Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नहर में पानी नहीं, कैसे हो खेती

दीदारगंज आजमगढ़ । मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के अरनौला गांव से होकर निकलने वाली नहर शारदा सहायक खंड 32नहर में अब तक पानी न आने से किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं यह नहर अरनौला से निकलकर आमगांव इमादपुर, खरसहन,गारवपुर, महुवारा, पुष्पनगर, बूंदा,मुंहचुरा,आदमम‌ऊ,सदरुद्दीनपुर,भाटिनपारा आदि गांवों से होकर गुजरती है नहर में पानी न आने से किसानों को धान की नर्सरी डालने, सब्जी की खेती , पशुओं के चारा तथा सन्डा धान की रोपाई  करने के लिए नहर में पानी न रहने के कारण काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है,नहर में पानी न आने को लेकर किसानों ने नहर में खड़े होकर प्रदर्शन किया और शासन प्रशासन से नहर में पानी को अविलंब छोड़ने की मांग की है, प्रदर्शन करने वालों में बालेश्वर राजभर, अच्छेलाल, मुन्नीलाल,राम नरेश, अंकित, रविन्द्र आदि रहे,जेई धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि नहर 14जून तक बंद रहती है खीरी लखीमपुर से जब पानी दरियाबाद ब्रांच में आएंगा तब वहां से शारदा सहायक खंड 32नहर में पानी आएगा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh