Politics News / राजनीतिक समाचार

कांग्रेस की मासिक बैठकमें बुनकरों की समस्याओं के साथ बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

मऊ । घोसी।  जिला कांग्रेस कमेटी, मऊ की मासिक बैठक जिलाध्यक्ष  राजमंगल यादव  की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले के बुनकरों की विभिन्न समस्याओं, संगठन की मजबूती तथा बूथ स्तर तक कांग्रेस संगठन को सक्रिय और मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
     बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष  राजमंगल यादव  ने कहा कि बुनकर समाज मऊ की अर्थव्यवस्था और सामाजिक जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। बुनकरों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार उनकी आवाज उठाती रही है। बिजली, रोजगार, कच्चे माल की उपलब्धता, तैयार माल के उचित मूल्य और अन्य समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस जनहित में मजबूती से आवाज उठाएगी।
 जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझे और संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करे। आने वाले समय में बूथ, सेक्टर और ब्लॉक स्तर पर लगातार बैठकें आयोजित कर संगठन को और सक्रिय किया जाएगा।
     श्री यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम होता है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचकर आम जनता, किसानों, मजदूरों, युवाओं, महिलाओं और बुनकरों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएं।
   बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों और बूथ स्तर की बैठकों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने तथा जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
     बैठक में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में मुख्य रूप से अमरेशचंद्र पांडेय, उदय प्रताब राय, ओमप्रकाश ठाकुर, सुहैल नोमानी, हफीजुर्रहमान, मनोज गिहार, आफ़ताब सिद्दीकी, फ़हद क़ादिर, सचितनन्द रायआदि उपस्थित रहे


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh