तहसील पहुंच करराजपुरा के ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगा,दिया शिकायतीपत्र
घोसी।मऊ। विकास खंड बड़रांव के ग्राम सभा रजपुरा के ग्रामीणों ने तहसील घोसी पहुंच कर कोटेदार पर लाभार्थियों का अंगूठा लगवाने के बाद राशन नहीं देने और विरोध करने पर धमकी देने का आरोप लगा कर किया प्रदर्शन। मामले को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने घोसी तहसील पहुंच कर एसडीएम की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार अमरनाथ यादव को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
तहसील पहुंचे ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के कोटेदार जयनाथ चौहान ने 10 अगस्त 2026 को लाभार्थियों का अंगूठा लगवा लिया लेकिन राशन नहीं दिया। कोटेदार ने अगले दिन राशन देने की बात कही थी। आरोप है कि बाद में राशन लेने पहुंचने पर भी लाभार्थियों को राशन नहीं दिया गया।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन मांगने पर कोटेदार द्वारा कथित रूप से धमकी दी जाती है कि उसका कोई कुछ नहीं कर सकता और जहां शिकायत करनी हो कर दें। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व के दो माह का राशन भी नहीं दिया गया है।
शिकायत में बताया गया कि 3 सितंबर की सुबह मामले की सूचना पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही कोटेदार घर से चला गया।
शिकायत सौंपने वालों में गिरजा, चंद्रा, आशा, उर्मिला, केशरी, कतौली, संगीता, अनिता, सुमन, देवेन्ती, निरंजन, बंशराज सोनकर, मीना, शकुंतला और गुड्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लाभार्थियों को उनका राशन दिलाने तथा आरोप सही पाए जाने पर कोटेदार के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।






















































Leave a comment