महिला ने खाया जहरीला पदार्थ , हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज डॉक्टर ने किया रेफर
देवरिया। सलेमपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गतक ग्राम गुमटही निवासी पम्मी देवी (30) पत्नी टुन्नू प्रसाद ने मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। जहरीला पदार्थ खाने के कुछ ही देर बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को इसकी जानकारी होने पर घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन पम्मी देवी को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
सलेमपुर लेकर पहुंचे।
सीएचसी पर चिकित्सकों ने महिला की प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। हालत की गंभीरता देखते हुए उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज, देवरिया रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज रवाना हो गए।
पम्मी देवी ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसका पता नहीं चल सका है। महिला की हालत और घटना के वास्तविक कारणों की जानकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। परिजन फिलहाल उनके उपचार में जुटे हुए हैं।



























































Leave a comment