Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सदर अस्पताल में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान कार्यक्रम

आजमगढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को सदर अस्पताल आजमगढ़ में रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।

अधिकारियों ने रक्तदान करने वाले लोगों से मुलाकात कर उनके इस सामाजिक कार्य की सराहना की। इस दौरान लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करते हुए समाजहित में अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।

 

कार्यक्रम के बाद जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके स्वास्थ्य एवं कुशलक्षेम की जानकारी ली। अधिकारियों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh