शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन
देवरिया । जनता महाविद्यालय अजीतमल औरैया में उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) एवं कूटा के आह्वान पर 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया गया।
उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महाविद्यालय शिक्षक महासंघ (फुपुक्टा) के उपाध्यक्ष डॉ श्री प्रकाश यादव ने कहा कि संगठन के आह्वान पर दिनांक 2, 3 एवं 4 नवंबर 2026 को काली पट्टी बांधकर लंबित मांगों के समर्थन मेंविरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। तत्पश्चात
5 नवंबर 2026 को 30 सूत्रीय मांगों के समर्थन में
जिलाधिकारी औरैया द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को ज्ञापन सौपा जाएगा । कूटा इकाई शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ योगेश कुमार साहू ने बताया कि पुरानी पेंशन बहाल, सेवानिवृत्त आयु 65 वर्ष, राज्य कर्मचारियों की भांति चिकित्सीय अवकाश,
पी-एच.डी. इंक्रीमेंट, स्वावित्त पोषित शिक्षकों को यूजीसी वेतनमान, समय से ग्रेच्युटी भुगतान एवं शिक्षकों को शिक्षक श्री एवं सरस्वती पुरस्कार आदि हमारी 30 सूत्रीय लंबित मांग है।
इस अवसर पर फुपुक्टा उपाध्यक्ष डा. श्री प्रकाश यादव, कूटा जिला अध्यक्ष
डा. वीरेश भदोरिया,कूटा संयुक्त मंत्री डा. अनिल कुमार
कूटा इकाई अध्यक्ष डॉ योगेश कुमार साहू, मंत्री डॉ पदम नारायण पांडेय, उपाध्यक्ष डा. पंकज द्विवेदी, डॉ उपेंद्र कुमार, डॉ देवेंद्र कुमार, डा. लव कुश, डा. सुग्रीव मौर्य, एवं डॉ उमेश दुबे आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

























































Leave a comment