Latest News / ताज़ातरीन खबरें

टैंकर की टक्कर से बैंक कर्मचारी गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

•टैंकर  ने बाइक सवार को पीछे से मारी टक्कर
बाइक सवार गंभीर रूप से घायल।
देवरिया। बैतालपुर डिपो के पास गुरुवार सुबह पीछे से आ रहे टैंकर ने बाइक सवार बैंक कर्मचारी को टक्कर मार दी। हादसे में पंजाब नेशनल बैंक की गौरी बाजार शाखा में कार्यरत आशुतोष राय गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
गौरी बाजार थाना क्षेत्र के ओलीपट्टी गांव निवासी आशुतोष राय, संजय राय के पुत्र हैं। वह पथरदेवा से बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए गौरी बाजार जा रहे थे। बैतालपुर डिपो के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे टैंकर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर कुछ दूर तक घिसट गए। उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आईं।
हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस की मदद से घायल को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh