Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने बनाए ड्रोन, किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन।

 देवरिया।कोलंबस इंटरनेशनल स्कूल, लार के कक्षा 8 के छात्रों ने आधुनिक तकनीक के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए दो ड्रोन बनाकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। AI शिक्षक प्रभाकर लाल के मार्गदर्शन में इशान सोनी और मोहम्मद आरिस ने अपनी तकनीकी समझ से ड्रोन को बनाकर तैयार कर दिया और हवा में उड़ाकर लोगों के बीच अपनी प्रतिभा का बहुत प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक कुमार सिंह ने विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और आधुनिक तकनीक शिक्षा के महत्वपूर्ण अंग बन चुके हैं। विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक शिक्षा, वैज्ञानिक सोच के लिए प्रेरित करना है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें।

कार्यक्रम का अवलोकन विद्यालय के प्रबंधक श्री प्रमोद सिंह जी ने वीडियो कॉलिंग के माध्यम से किया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए दोनों ड्रोनों के निर्माण कार्य को देखा और इस उपलब्धि पर बच्चों को बधाई देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल के वैज्ञानिक, तकनीकी विशेषज्ञ और नवप्रवर्तक हैं। उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधन उपलब्ध कराकर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।
कक्षा 8 के विद्यार्थियों द्वारा दो ड्रोन तैयार करना इस बात का प्रमाण है कि उचित मार्गदर्शन और अवसर मिलने पर छोटी कक्षाओं के विद्यार्थी भी बड़े तकनीकी नवाचार कर सकते हैं। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए गौरव का विषय है, बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी विज्ञान, तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh