Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कांग्रेस नेता को भातृशोक, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

देवरिया। सलेमपुर,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय नारायण तिवारी के बड़े भाई सुभाषचंद्र तिवारी और भागलपुर किसान कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्र के पत्नी के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय सलेमपुर में शोकसभा आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।
शोकसभा में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सुभाषचंद्र तिवारी व राजेश मिश्र के पत्नी के निधन से परिवार के साथ-साथ पार्टी से जुड़े लोगों को भी गहरा आघात पहुंचा है। उनके निधन को कांग्रेस परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कार्यकर्ताओं ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति तथा परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।शोक व्यक्त करने वालों में जिला उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र पांडे, मार्कंडेय मिश्र, मनीष कुमार रजक, वजीर अहमद, डॉ. रमेश कुशवाहा, सत्यम पांडे, परमानंद प्रसाद, पृथ्वीनाथ पांडे, सुच्चन खान, डॉ याहिया अंजुम ,संतोष तिवारी, मोहन प्रसाद,दीनदयाल प्रसाद,रजनीश प्रसाद,सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh