Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

•कोतवाली पुलिस ने बवाली प्राइवेट बस अड्डे से आरोपी को पकड़ा, आगे की विधिक कार्रवाई जारी

आजमगढ़। जनपद की कोतवाली पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश कुमार (21) पुत्र चन्द्रबोस निवासी भटौरा, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे 28 अक्टूबर 2026 को बवाली प्राइवेट बस अड्डे से दोपहर करीब 2:10 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, मामले में वादी ने थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि उनकी नाबालिग पुत्री 25 अक्टूबर 2026 को बिना बताए घर से कहीं चली गई थी। वादी ने आशंका जताई थी कि मुबारकपुर निवासी आकाश कुमार उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।

शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 26 अक्टूबर 2026 को मुकदमा संख्या 554/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 87 और 137(2) में अभियोग पंजीकृत किया था।

मामले में कार्रवाई करते हुए 28 अक्टूबर को उपनिरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, चौकी प्रभारी एलवल, ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र विक्रम सिंह, कांस्टेबल विकास यादव और कांस्टेबल सत्येन्द्र प्रजापति शामिल रहे।

पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 554/26, धारा 87/137(2) बीएनएस, थाना कोतवाली, जनपद आजमगढ़।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh