Crime News / आपराधिक ख़बरे

देवरिया रेलवे स्टेशन पर 7.34 किलो गांजा बरामद, गोरखपुर का युवक गिरफ्तार

देवरिया। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने देवरिया सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से एक युवक को 7.34 किलोग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत 76 हजार रुपये बताई गई है।
जीआरपी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अरुन कुमार (32) पुत्र मुन्नर प्रसाद, निवासी लक्ष्मीपुर, थाना पीपीगंज, जिला गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने 24 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। इस मामले में जीआरपी थाना देवरिया में मुकदमा अपराध संख्या 65/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में मुकदमा दर्ज है।
पूछताछ में आरोपी ने गांजे का कारोबार करने की बात स्वीकार की। पुलिस के अनुसार, बरामदगी के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में जीआरपी थाना देवरिया के प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार यादव, हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र चौहान, आरक्षी रंजित यादव और आरक्षी अविनाश यादव शामिल रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh