Latest News / ताज़ातरीन खबरें

प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह हुआ आयोजित

•शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित कर प्राचार्य ने व्यक्त किया आभार, विद्यार्थियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर दी शुभकामनाएं
देवरिया। स्थानीय बाबा राघवदास भगवानदास स्नातकोत्तर महाविद्यालय, आश्रम बरहज में सोमवार को प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी के प्राचार्य के रूप में पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता पर अभिनन्दन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के बाबा राघवदास सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य के कार्यकाल के प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
   कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलन, मंगलाचरण एवं मां सरस्वती की वंदना के साथ हुआ। राष्ट्रगीत की प्रस्तुति ने वातावरण को राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत किया। इस अवसर पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनन्दन किया।
  समारोह का विशेष आकर्षण प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का सम्मान रहा। इस अवसर पर संस्थान की प्रगति में सामूहिक योगदान, आपसी सहयोग और समन्वय के महत्त्व को रेखांकित किया गया। शिक्षकों ने अपने संबोधन में प्राचार्य के साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए तथा उनके आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। बीच-बीच में प्रस्तुत भजनों ने कार्यक्रम को भक्तिमय एवं भावपूर्ण बनाया।
   अपने संबोधन में प्राचार्य प्रो. शम्भुनाथ तिवारी ने महाविद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सामूहिक प्रयासों और सहयोग की भावना को संस्थान की प्रगति का आधार बताया। उन्होंने शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के योगदान के महत्त्व को रेखांकित किया।
   समारोह में प्रो.दर्शना श्रीवास्तव, प्रो.आरती पांडेय, प्रो.सूरज प्रकाश गुप्त, डॉ.आभा मिश्रा, डॉ.राकेश कुमार सिंह, डॉ.मंजू यादव, ब्रजेश यादव, डॉ.वेद प्रकाश सिंह, डॉ.अमित कुमार चतुर्वेदी, संजीव कुमार, डॉ.अनुज कुमार श्रीवास्तव, डॉ.प्रभु कुमार प्राचार्य के पांच वर्षीय कार्यकाल की पूर्णता को आत्मीयता, सम्मान और कृतज्ञता के साथ चिह्नित किया। कार्यक्रम संयोजक राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य डॉ.अरविन्द पाण्डेय ने संचालन किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh