महर्षि वाल्मीकि एवं गणेश शंकर विद्यार्थी की मनाई गई जयंती
देवरिया।टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को ज्ञान के प्रतीक महर्षि वाल्मीकि जी एवं कलम के सिपाही अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जी की जयंती जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' के नेतृत्व में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
जिला अध्यक्ष श्री मल्ल ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी ने रामायण जैसे महाकाव्य की रचना कर समाज को सत्य, त्याग और मर्यादा का मार्ग दिखाया, वहीं गणेश शंकर विद्यार्थी जी ने 'प्रताप' पत्रिका के माध्यम से निर्भीक पत्रकारिता कर स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई और समाज को उसके कर्तव्यों के प्रति जागृत किया। उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों के विचार आज भी प्रासंगिक हैं।
इस दौरान मुख्य रूप से जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा,शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद,पूर्व शहर अध्यक्ष आनन्द श्रीवास्तव सोनू, जिला महासचिव आलोक त्रिपाठी राजन, शिव शंकर सिंह, रीता देवी, जिला सचिव विनोद दुबे, रमाशंकर यादव,विनोद त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, चन्द्रिका यादव, गंगा सिंह कुशवाहा,इजहार सहित कई कांग्रेसजन उपस्थित रहे।























































Leave a comment